kohli huye sabse amir khiladio mai shamil

              kohli huye sabse amir khiladio mai shamil




भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडिय़ों में शामिल हो गए हैं जबकि फोब्र्स की इस सूची में अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं। इस सूची में भारत से सिर्फ कोहिली का नाम है जो दो करोड़ 40 लाख डालर की कमाई के साथ 83वें स्थान पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडिय़ों की सूची में शीर्ष 100 में कोई महिला नहीं है। क्रिकेट के दीवाने भारत में कोहली सबसे बड़ा नाम है |

मेवेदर इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी पिछले साल की कमाई 25 करोड़ 50 लाख डालर है। फोब्र्स ने कहा, ‘‘कोहली की बड़ी कमाई पिच के बाहर है जिसमें वह प्यूमा, पेप्सी, आॅडी और ओकले जैसी बड़ी कंपनियों के ब्रांड दूत हैं। फोब्र्स ने कहा कि महिला टेनिस स्टार लि ना , मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स सूची में नियमित थे लेकिन लि 2014 में रिटायर हो गई जबकि शारापोवा 15 महीने के डोप निलंबन के बाद वापसी की कवायद में है। सेरेना सितंबर में बेटी के जन्म के बाद से वापसी की कोशिश में है।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबाॅलर लियोनेल मेस्सी दूसरे स्थान पर हैं जबकि पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर तीसरे स्थान पर है। मेस्सी का वेतन और बोनस आठ करोड़ डालर से अधिक है जबकि ढाई करोड़ डालर से अधिक उन्हें एडीडास, गेटोरेड, पेप्सी और हुवेइ के विज्ञापन से मिलते हैं। रोनाल्डो की कमाई दस करोड़ आठ लाख डालर रही।    

ब्राजील के फुटबाॅल स्टार नेमार लम्बी छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर है जिनकी कमाई नौ करोड़ डालर रही। टेनिस स्टार रोजर फेडरर सातवें, गोल्फर टाइगर वुड्स 16वें, टेनिस स्टार रफेल नडाल 20वें और गोल्फर रोरी मैकलरोय 26वें स्थान पर है। शीर्ष 100 में 22 देशों के खिलाड़ी हैं जिनमें 66 अमेरिकी हैं। बेसबाल, बास्केटबाल और फुटबाल के 72 खिलाड़ी इस सूची में है।
  #viratkohli
#richestplayer

Post a Comment

0 Comments